{"_id":"6a27177fe24df0536a068000","slug":"candidates-inside-parents-outside-took-the-exam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159458-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अभ्यर्थी अंदर, बाहर अभिभावकों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अभ्यर्थी अंदर, बाहर अभिभावकों ने दी परीक्षा
Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सकतपुर सनई में स्थित इंटर कॉलेज के बगल में फर्श पर बैठकर परीक्षा देने के लिए अपनी बारी का इंतज
- फोटो : मोनिका कुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पुलिस की आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 सोमवार से शुरू हो गई। जिले के नौ केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। जिस मेहनत के साथ परीक्षार्थियों ने कक्ष में परीक्षा दी। उससे कहीं ज्यादा सख्त इम्तिहान साथ आए अभिभावकों को देना पड़ा।
धूप और गर्मी के बीच जहां-तहां लोग परीक्षा खत्म होने के इंतजार में बैठ रहे और एक-एक मिनट गिनते नजर आए। जैसे ही परीक्षा छूटी और अभ्यर्थी बाहर आए अभिभावक दौड़ पड़े और प्रश्नपत्र कैसा आया, ऐसे सवाल-जवाब सुनाई देने लगे। आंकड़ों के मुताबिक दोनों पाली में पहले दिन 7440 बच्चे पंजीकृत थे, जिन्हें परीक्षा में शामिल होना था। हालांकि, परीक्षा कितनों बच्चों ने छोड़ा, इसके बारे में प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
वहीं, जिले में विभाग में आरक्षी पद पर होने वाली भर्ती के लिए 8 से 10 मई तक तीन दिवसीय परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एक पाली में 3720 बच्चे पंजीकृत थे। तय समय से पहले ही बच्चे केंद्र पर पहुंच गए थे। वह गेट का खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही इंट्री शुरु हुई सभी लाइन में लग गए और एक-एक अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। इसमें मशीन से आधार का सत्यापन, प्रवेश पत्र की जांच की गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्पेशल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में परीक्षा शुरू हुई। बीच-बीच में स्पेशल मजिस्ट्रेट निरीक्षण करके जायजा लेते रहे।
वहीं, डीएम और एसपी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लेते देखे गए। दो पाली में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकलने वाले बच्चों में बताया कि तैयारी के हिसाब से सवाल पूछे गए थे। उम्मीद है कि बहुत अच्छा होगा।
केंद्रों पर रहा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम : परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए हर केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा है। गेट से लेकर आसपास तक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस भी के लोग मौजूद रहे। वहीं, खुफिया टीम भी अलर्ट रही। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही थी, जिससे अगर कुछ सामने आए तो उसका सत्यापन किया जा सके और कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इसमें बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका, बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, जवाहर लाल नेहरु स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेईया, रतनसेन इंटर काॅलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज और शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, तिलक इंटर कॉलेज बांसी को सेंटर बनाया गया है।