{"_id":"6820f4e481e3c5fb7a0f8046","slug":"canal-without-water-cattle-facing-increased-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137346-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहर बेपानी, मवेशियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहर बेपानी, मवेशियों की बढ़ी परेशानी
Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। क्षेत्र से गुजरने वाली सरयू नहर की मेन शाखा सूख जाने से प्यास से व्याकुल होकर जानवर व पक्षी भटक रहे हैं। मई माह का पखवाड़ा गुजर गया, लेकिन नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। बीते दो माह माह से सरयू नहर की मेन शाखा सूखी पड़ी है। नहर से धूल उड़ रही है, जिससे मवेशियों को पानी की तलाश में भटक देखा जा रहा है। पानी के तलाश के लिए नीलगाय सियार खरगोश आदि जब पानी की तलाश में गांव की तरफ जा रहे हैं तो उन्हें कुत्ते दौड़ा ले रहे हैं। ऐसे में प्यास बुझाना तो दूर जान बचाना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि क्षेत्र के सरयू नहर की मेन शाखा में पानी ना आने से इससे निकलने वाली डिहवा, रजवाहा, बभनपुरवा, डिहवा, सिसई, माइनर में इस सीजन में अभी तक पानी नहीं आया है। इससे नहरों के भरोसे धान की नर्सरी डालने वाले किसान भी पानी के लिए परेशान हैं। साथ ही प्रतिदिन नहरों में पानी आने की बाट जोह रहे हैं। विशुनपुरवा निवासी किसान दयाशंकर, रामहरख, व्यासपत, सुन्नर, कम्हरिया बुजुर्ग निवासी इनामुल्लाह, रामलखन सहित आदि लोगों ने बताया कि नहर में पानी न आने से इस क्षेत्र के किसान धान की नर्सरी समय से न लगा पाने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन