फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Busted: Wife was murdered with an ax

पर्दाफाश : कुल्हाड़ी से की गई थी पत्नी की हत्या

Tue, 24 Aug 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Busted: Wife was murdered with an ax
पर्दाफाश : कुल्हाड़ी से की गई थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर गांव के टोला उंचडीह की प्रीति की हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का कहना है कि पति ने ही विवाद के बाद पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की थी। उसके बाद बेटे को भी मार दिया था। फिर रस्सी से बांधकर नाले में फेंक दिया था। हालांकि पुलिस अभी बच्चे को नहीं ढूंढ पाई है।
एसओ चिल्हिया यशवंत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अलीदापुर गांव के टोला उंचडीह निवासी दीपक साहनी दिल्ली के जहागिरा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के दौरान प्रीति (23) से शादी की थी। उन्होंने बताया कि दीपक ने जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि शादी के छह या सात महीने में ही उसकी पत्नी को बेटा पैदा हो गया था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। तीन महीने बाद तंग आकर वह गांव आ गया था।
विज्ञापन

प्रीति रोज फोन कर मेरे कार्रवाई की धमकी देती थी। उसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। बीस दिन पहले वह उसके गांव चली आई। जब से गांव आई थी, तब से प्रतिदिन झगड़ा होता था। इसी के चलते एक बार थाने पर दोनों को समझाया गया था। बीते मंगलवार की रात में दोनों में झगड़ा हुआ और प्रीति धमकी देकर घर से निकल गई। दीपक भी पीछे-पीछे निकल लिया। पुलिस के अनुसार, गांव के बाहर सड़क पर प्रीति और डेड़ साल के बच्चे को मार कर दोनों को रस्सी की सहायता से जमुआर नाले में फेंक दिया था। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed