{"_id":"67fe930938101c06fb08b307","slug":"businessman-caught-with-gold-jewelry-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-135884-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: व्यवसायी को सोने के गहने के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: व्यवसायी को सोने के गहने के साथ पकड़ा
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक सराफा को सोने के गहने के साथ पकड़ा। उसके पास से आभूषण के सभी वैध दस्तावेज मिलने पर छोड़ दिया गया है।
फिर भी यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना है। बताया जा रहा है कि जितने भी नगर के सराफा कारोबारी हैं। सभी अपना दुकान बंद कर इधर-उधर चले गए थे।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत में सराफा कारोबारियों को लखनऊ का एक बड़ा व्यापारी सोने के बने गहने देने आया था। संदेह होने पर किसी ने इसकी जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दे दी।
पुलिस ने व्यापारी को पकड़ लिया। व्यापारी ने बताया कि वह दुकानों पर गहने देता है, और आज इसीलिए नगर पंचायत शोहरतगढ़ आया था। उसने पुलिस को गहने से संबंधित सभी दस्तावेज दिखाए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी के पास आभूषण से संबंधित जीएसटी बिल के साथ सभी कागज मौजूद थे। इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों गहनों को लेकर दो हत्याएं हो चुकी है। इसलिए सतर्कता बरती जा रही है। संवाद