फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Burnt effigies of Jammu and Kashmir government, protesting

जेएंडके सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी

Sun, 10 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Jammu and Kashmir government, protesting
इटवा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनआईटी श्रीनगर में पढ़ रहे गैर कश्मीरी छात्रों के भारत के समर्थन में नारे लगाकर झंडा फहराने पर उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार और पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बढ़नी इकाई के बैनर तले प्रदर्शन में नगर महामंत्री विनय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। नगर के पोस्ट ऑफिस, स्टेशन रोड, नेपाल बार्डर रोड, गोला बाजार चट्टी बाजार से होते हुए माल गोदाम तिराहे पर पहुंच कर नारेबाजी की। वहां सरकार व पुलिस-प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। पुतला जलाने के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन

सभा को परिषद के जिला संयोजक शिव शक्ति शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार पर एनआईटी में पढ़ रहे कुछ छात्रों के खुशी मनाकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के विरोध में एनआईटी में पढ़ रहे गैर कश्मीरी छात्र-छात्राओं ने विरोध कर भारत माता की जय बोलने व भारतीय झंडा फहराने पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। इसमें 50 से अधिक छात्र घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की कड़ी निंदा की जाती है। तहसील संयोजक नीलेश चौधरी, विनय सिंह आदि ने केंद्र सरकार से कश्मीर सरकार और संबंधित पुलिस-प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में रोशन कुमार, भोलेशंकर गुप्ता, निखिल सोनी, संजय अग्रहरि, गंगा सिंहानिया, शुभम, रवि, मयंक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed