फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   buildings of five government hospitals will be demolished

ध्वस्त होंगे पांच सरकारी अस्पतालों के जर्जर भवन

Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
buildings of five government hospitals will be demolished
पांच सरकारी अस्पतालों के भवन ध्वस्त होंगे
विज्ञापन

नौगढ़, उसका, डुमरियागंज, इटवा और भनवापुर भी शामिल
ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भेजकर नए भवन बनवाने का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में पांच सरकारी अस्पतालों के जर्जर भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भेजकर नया भवन बनाने संबंधी प्रस्ताव स्वास्थ्य भवन लखनऊ भेजा है। बरसात में इन अस्पतालों की छत टपक रही है। जल्द ही इन अस्पतालों को नया भवन मिल जाएगा।
जनपद के कई सरकारी अस्पताल जर्जर भवन में चल रहे हैं। बरसात के समय कर्मियों को कार्य करने के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव को लेकर मुसीबत खड़ी हो जाती है। छत से प्लास्टर टूटकर गिरने से खतरा की संभावना बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट के आधार पर जिन पांच अस्पतालों के लिए नये भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया हैं, उनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का ओपीडी भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर शामिल हैं। वर्ष 1959 में बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में हल्की सी बरसात होते ही भवन का छत टपकने लगता है। अस्पताल के कमरों समेत पूरे परिसर में जलभराव हो जाता है। स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करना मुश्किल हो जाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज का निर्माण 1905 में हुआ था। काफी जर्जर हो चुका है। इसी प्रकार अन्य अस्पतालों का हाल है।
विज्ञापन

नए भवन में बढ़ेंगे बेड, सुविधाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज के नए भवन में सिर्फ 50 बेड का महिला चिकित्सालय का प्रस्ताव भेजा गया है। सामान्य मरीजों के इलाज की व्यवस्था कुछ दूूरी पर स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भी 10 के स्थान पर 50 बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव जा चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के ओपीडी भवन का ध्वस्त कर मीटिंग हाल, रैन बसेरा, एक आवास बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर हो चुके अस्पतालों के भवन का ध्वस्त कराकर नए भवन बनाने समेत बेड की संख्या और अन्य सुविधाओं के लिए भी प्रस्ताव बनाकर महानिदेशक लखनऊ को भेजा गया है। बजट प्राप्त होते ही अस्पतालों को ध्वस्त किया जाएगा।
डॉ. संदीप चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed