फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Budh purnima

लॉकडाउन में सादगी से मनाई गई बुद्धपूर्णिमा

Thu, 07 May 2020 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Budh purnima
बुद्ध पूर्णिमा पर इस बार सिद्धार्थ तिराहे पर लगी प्रतिमा का नहीं हुआ माल्यार्पण - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व कल्याण की कामना की
लॉकडाउन : सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादगी से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा
बुद्ध जयंती पर नहीं पहुंच सके देश-विदेश के धर्मगुरू, लामा व पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था के केंद्र कपिलवस्तु में मुख्य स्तूप पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। वहीं, स्थानीय बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व कल्याण की कामना की है।
लॉकडाउन के कारण बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा पर कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप पर सन्नाटा छाया रहा। सादगी के साथ बुद्ध जयंती मनाई गई। सार्वजनिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं हुए। जिले में जगह-जगह स्थापित बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी नहीं हो सके । विश्व के कई देशों से धर्मगुरू, लामा, श्रद्धालु और पर्यटक कपिलवस्तु नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम आयोजक आनंद बौद्ध बताते हैं कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का असर पूरे देश में है। यही वजह रही कि इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की मनाई गई जयंती
डुमरियागंज। क्षेत्र के जमौता-जमौती स्थित सिद्धार्थ बौद्ध विहार पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बौद्ध अनुयायियों ने त्रिशरण पंचशील कर भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री और अहिंसा के संदेशों को जीवन में अंगीकृत करने का संकल्प लिया। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संपन्न कार्यक्रम में बौद्ध बिहार के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सिद्धार्थ समेत रामनरेश, कैलाशपति, बेचू, उमेश सिद्धार्थ, आदित्य सिद्धार्थ, अनूप, अमित, आराधना, संगम, राजन, सुभावती देवी, किरण देवी, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed