फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buddhist Dhamma initiation seminar was organized

Siddharthnagar News: बौद्ध धम्म दीक्षा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Fri, 03 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Buddhist Dhamma initiation seminar was organized
इटवा। भारतीय बौद्ध महासभा की अगुवाई में बृहस्पतिवार को माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज परिसर इटवा में आयोजित बौद्ध धम्म दीक्षा संगोष्ठी में महान सम्राट अशोक व बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस बीच अनुयायियों ने बौद्ध धर्म की प्रशंसा में नारे लगाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष केदारनाथ आजाद ने कहा कि कलिंग युद्ध में भारी नर संहार को देखकर सम्राट अशोक का मन द्रवित हो गया और फिर भविष्य में युद्ध न करने का निर्णय लेते हुए अहिंसा के मार्ग बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया। जय किशोर गौतम ने कहा कि चीन, जापान, थाईलैंड, वर्मा, श्रीलंका आदि दर्जनों देश बुद्ध के मार्ग पर चलकर आज विश्व में अपनी एक अलग पहचान कायम किए हैं। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अनिल गौतम, चंद्रभूषण आर्या, राधेश्याम गौतम, राम प्रगट, बहरैची प्रसाद प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed