{"_id":"579104be4f1c1b1a7fc4cbea","slug":"broken-floor-and-leaky-roof-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी फर्श और टपकती छत के नीचे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी फर्श और टपकती छत के नीचे पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर के कस्तूरबा विद्यालय का टूटा शीशा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इन दिनों खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। इस विद्यालय के प्रति जनप्रतिनिधि से लेकर विभाग तक उदासीन हैं। बालिका विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से यहां की बच्चियां आए दिन बीमार होती हैं।
इस विद्यालय पर कुल 100 बच्चियां नामांकित हैं। 14 अध्यापिकाओं और स्टॉफ के बीच में केवल एक ही हैंडपंप है, उसकी भी स्थिति दयनीय है। पोखरे के किनारे लगा यह हैंडपंप कभी भी पोखरे में गिर सकता है। विद्यालय की आधी बाउंड्रीवाल टूटकर पोखरे में गिर गई है।
विद्यालय में लगे दरवाजे भी जर्जर होकर टूट रहे हैं। बरसात में छत भी टपकने लगा है और फर्श भी टूटकर बिखरा हुआ है। विद्यालय की वार्डन शशिकला त्रिपाठी ने बताया कि कई बार इन समस्याओं को लेकर विभाग को लिखित रूप से सूचित किया जा चुका है, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्वयं विद्यालय का निरीक्षण किया है। स्थिति काफी खराब है, जिसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। जल्द ही विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर कराया जाएगा।