फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Boy dies due to pickup's collision

पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, दो जख्मी

Fri, 15 Jul 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Boy dies due to pickup's collision
पिकअप की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के पुरैना गांव के पास हुआ हादसा
इटवा(सिद्धार्थनगर)। इटवा क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित पुरैना गांव के पास बुधवार को बाइक बचाने के प्रयास में एक पिकअप ने तीन बच्चों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक बालक की मौत हो गई। वहीं, बालिका और एक बालक जख्मी हो गए। उन्हें इटवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दोपहर ढाई बजे एक पिकअप बांसी से इटवा आ रही थी। इटवा क्षेत्र के पुरैना गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप ने ग्राम बेनीपुर पुरैना निवासी इरशाद अली (10) पुत्र अख्तर अली, बालिका ममता (13) पुत्री विद्याधर निवासी रमवापुर, मुजाहिद (10) पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी बरगदवा थाना इटवा को टक्कर मार दिया। हादसे में तीन जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी इटवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed