{"_id":"63c04a3a7923c45bfc04bdfc","slug":"bollywood-and-bhojpuri-night-will-be-held-in-kapilvastu-festival-siddharthnagar-news-gkp464136161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कपिलवस्तु महोत्सव में होगी वॉलीवुड और भोजपुरी नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कपिलवस्तु महोत्सव में होगी वॉलीवुड और भोजपुरी नाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु महोत्सव में होगी वॉलीवुड और भोजपुरी नाइट
बीएसए खेल मैदान में 28 से एक फरवरी तक होंगे कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। पांच दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव 28 जनवरी से एक फरवरी होगा। पहले दिन से ही मनोरंजन की भरमार होगी। प्रदर्शनी लगेगी और गोष्ठियां होंगी। पहले दिन सम्राट जादूगर व लोकगायक सुरेश कुशवाहा की प्रस्तुति के बाद शाम को हंसराज रघुवंशी के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। बीएसए मैदान में महोत्सव के दूसरे दिन 29 जनवरी को स्थानीय कवियों, कलाकारों की प्रस्तुति होगी। शाम को वारसी ब्रदर्श की कव्वाली होगी। 30 जनवरी शाम को सुनील पाल की कामेडी नाइट के बाद कवि सम्मेलन होगा। इसमें प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा, हरिओम पंवार, शंभू शिखर, डॉ. भुवन मोहिनी, अभय निर्भीक व प्रवीण कुमार शामिल होंगे। 31 जनवरी को आस्था गिल के साथ वॉलीवुड नाइट, एक फरवरी को पवन सिंह के साथ भोजपुरी नाइट कालोग लुत्फ उठाएंगे। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि कपिलवस्तु महोत्सव में लगने वाले मेले में खरीदारी की व्यवस्था रहेगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगेंगे।
सांसद ने पर्यटन मंत्री को दिया निमंत्रण
सांसद जगदंबिका पाल ने बृहस्पतिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर कपिलवस्तु महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, अभिषेक पाल, राजेंद्र पांडेय एवं विजय पांडेय मौजूद थे।