{"_id":"6998b5e7a3c9951c9d0f31ee","slug":"bolero-and-school-bus-collide-minor-injuries-sustained-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153831-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोलेरो और स्कूली बस में टक्कर, मामूली चोट लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोलेरो और स्कूली बस में टक्कर, मामूली चोट लगी
Sat, 21 Feb 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
धेंसा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के धेंसा नानकार चौराहे के पहले परसा कुट्टी के पास शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण बरात लेकर जा रही बोलेरो और एक स्कूल की मिनी बस आपस में टकरा गई। स्कूल बस सनई की तरफ से जा रही थी। गनीमत रही कि बस में कोई छात्र नहीं बैठा था। बस छात्रों को लेने जा रही थी, तभी हादसा हुआ। बस ड्राइवर और कुछ बरातियों को मामूली चोटें आई हैं। बोलेरो में बैठे तीन-चार बरातियों को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन