{"_id":"57acb1a24f1c1bee07ee4ff8","slug":"bole-rural-not-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले ग्रामीण, नहीं मिलता खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले ग्रामीण, नहीं मिलता खाद्यान्न
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
धनखरपुर गांव में खुली बैठक के दौरान मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक ने धनखरपुर गांव में खुली बैठक करवाकर सरकारी कोटे की दुकान की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार पर जनवरी से जून तक राशन नहीं बांटने के साथ ही जुलाई में राशन वितरण के दौरान कटौती का आरोप लगाया।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनखरपुर के ग्राम प्रधान रूखसाना खातून के साथ ही दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर मनमानी की आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। एसडीएम विनय कुमार पाठक ने आपूर्ति निरीक्षक सुनीता को कोटे की दुकान की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक का आयोजन करवाया गया। इसमें गांव की रहमतुन, गुलाम मुस्तफा, मोमिना, जम्हीरा, आमिना, जहांगीर आदि ने बताया कि जनवरी से लेकर जून तक कोटेदार ने राशन वितरित नहीं है।
शिकायत पर जुलाई के राशन में कटौती कर दी गई। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूल किया। गांव के साहिना अफरोज, हफीजू, तनवीर आदि ने बताया कि कोटेदार कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार भी करता है। इसकी शिकायत लोगों ने पूर्व में भी एसडीएम से की है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान ग्राम प्रधान रूखसाना खातून, पप्पू, सज्जू, अफसर, खुर्शीद, अल्ताफ, नायाब, इसहाक, हफीजुर्रहमान आदि मौजूद रहे। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक सुनीता ने बताया कि खुली बैठक के दौरान कोटेदार की शिकायत ग्रामीणों ने की है। रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।