फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Boiling water thrown on child in a family dispute in Gorakhpur's Rajghat police station area.

UP: पारिवारिक विवाद में बच्चे पर फेंका खौलता पानी, हाथ झुलसा- बेहोश होकर गिर पड़ा; मरा समझकर भाग निकले आरोपी

Mon, 23 Mar 2026 11:26 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 11:26 AM IST
सार

पीड़िता हर्षा वर्मा के अनुसार, बीते नौ मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे उनके पति सन्नी वर्मा बेटे कार्तिक को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठीं देवरानी प्रिया वर्मा ने कार्तिक पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे का हाथ जल गया और दर्द के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन
Boiling water thrown on child in a family dispute in Gorakhpur's Rajghat police station area.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघाट थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तुर्कमानपुर की रहने वाली महिला हर्षा ने संपत्ति विवाद में अपनी देवरानी और देवर पर उसके मासूम बच्चे को खौलते पानी से जलाने और खुद की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि थाने में शिकायत पर दंपती के खिलाफ कार्रवाई के बजाए पुलिस ने उन्हें ही थाने में छह घंटे बैठाए रखा। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने प्रिया वर्मा और उनके पति राम वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता हर्षा वर्मा के अनुसार, बीते नौ मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे उनके पति सन्नी वर्मा बेटे कार्तिक को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठीं देवरानी प्रिया वर्मा ने कार्तिक पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे का हाथ जल गया और दर्द के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

हर्षा वर्मा ने आरोप लगाया कि जब पति घायल कार्तिक को इलाज के लिए ले गए, उसी दौरान प्रिया वर्मा और उनके पति राम वर्मा ने घर में घुसकर उनके ऊपर हमला कर दिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इससे वह बेहोश हो गईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग निकले।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने पति के साथ राजघाट थाने पहुंचीं तो पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उल्टे दोनों को करीब छह घंटे तक थाने में बैठाए रखा और शांतिभंग में चालान कर दिया। हर्षा वर्मा का कहना है कि दंपती आए दिन धमकी देते हैं। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed