{"_id":"681fa481961e9354f50bc827","slug":"bodies-of-two-brothers-drowned-in-river-found-18-hours-later-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137259-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे दो सगे भाइयों का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे दो सगे भाइयों का शव
Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
लोटन(सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के मोतियापुर गांव के पास से गुजरने वाली कूड़ा नदी में डूबे सगे भाइयों का शव 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने ढूंढ़ निकाला। शव मिलते ही परिवार के लोग चीख उठे। परिवार के आग्रह पर तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के नेतवर निवासी जमाल (16) व लाल (15) पुत्र फिरोज जो सगे भाई हैं। पिता फिरोज ने शुक्रवार को शादी में मीट देने के लिए महादेवा बाजार के पास भेजा था। मीट देने के बाद दोनों निजी बाइक से घर के लिए आ रहे थे। इस बीच दोनों भाइयों नदी में नहाने के लिए उतर गए। कुंड की गहराई की जानकारी न होने के कारण साहिब गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।