फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   boat was not available, sick died

नाव नहीं मिलने के कारण बीमार किशोरी की मौत

Thu, 13 Oct 2022 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
boat was not available, sick died
भनवापुर क्षेत्र के वीरपुर कोहलवा की आमिरा खातून के शव को दफनाने के लिए स्टीमर से बलरामपुर जनपद के - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नाव नहीं मिलने के कारण बीमार किशोरी की मौत
विज्ञापन

भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। जिले में बाढ़ जानलेवा हो गई है। बुधवार को एक किशोरी की नाव नहीं मिलने से इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय से नाव मिल जाती तो बेटी को बचाया जा सकता था। इसी तरह एक दिन पहले बिजौरा गांव में नाव के अभाव में बीमार बुजुर्ग रामअवतार की जान चली गई थी।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र का वीरपुर कोहल गांव चारों तरफ से बाढ़ से घिरा है। गांव के अदील अहमद ने बताया कि मंगलवार को उनकी सोलह वर्षीय बेटी आमिरा खातून की तबीयत खराब हो गई। गांव में समुचित इलाज नहीं मिल पाने के कारण एसडीएम डुमरियागंज को रात में करीब नौ बजे फोन करके बेटी के इलाज के लिए नाव की व्यवस्था कराने के लिए कहा, लेकिन नाव नहीं मिल पाई। बुधवार सुबह करीब सात बजे एसडीएम को फिर फोन किया लेकिन बात नहीं हो सकी। सुबह करीब नौ बजे बेटी की मौत हो गई। तहसील प्रशासन ने सुबह 11 बजे मोटर बोट उपलब्ध कराया। अदील ने कहा कि यदि रात में नाव मिल जाती तो बेटी का समय से इलाज मिल जाता और वह बच सकती थी।
विज्ञापन

गांव वीरपुर कोहन में इस समय हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। आने जाने के सभी रास्ते बंद हैं। गांव के अदील अहमद की पुत्री आमिरा खातून (16) पिछले चार दिनों से बीमार थी। उसे बुखार के साथ खांसी आ रही थी। बाढ़ की वजह से रास्ता बंद होने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए बाहर नहीं ले सके। गांव के चौराहे के निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। मंगलवार को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई तो प्रशासन से नाव की मांग की गई, लेकिन मिल नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव से बाहर करना पड़ा दफन
बाढ़ के कारण आमिरा के पिता के सामने बेटी के शव को दफनाने की समस्या खड़ी हो गई। चारों तरफ पानी भरा होने से खाली जमीन नहीं मिली तो मोटर बोट से शव को राप्ती नदी पार करके बलरामपुर जिले के बौंड़िहार होते हुए भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया।

--
नाव कम थी इसलिए दो-तीन गांवों में एक नाव की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही नाव उपलब्ध हुई तो वीरपुर कोहन गांव में भेजी गई। बुधवार को और नाव एवं मोटर बोट उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रहा है।
- अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed