{"_id":"63a0a871a8219c43f222edce","slug":"board-meeting-held-amid-uproar-resolution-passed-siddharthnagar-news-gkp4614816147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हंगामे की बीच हुई बोर्ड की बैठक, पारित हुए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हंगामे की बीच हुई बोर्ड की बैठक, पारित हुए प्रस्ताव
विज्ञापन
बांसी नपां बोर्ड की बैठक की बैठक को संबोधित करते नपां अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे की बीच हुई बोर्ड की बैठक, पारित हुए प्रस्ताव
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अनियमित पदोन्नति सहित कई मामले छाए रहे
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी बोर्ड की बैठक सोमवार को हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने किया। बैठक में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अनियमित पदोन्नति का मामला और गौतमबुद्ध नगर, अशोकनगर, आर्यनगर में पीपी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई का मामला छाया रहा।
बैठक शुरू होते ही सभासद मंगल प्रसाद चौरसिया, राम गोपाल अग्रहरि ने पीपी एक्ट के तहत हो रही कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि लोग अजादी से पहले से अपने घरों में कई पुश्त से रह रहे हैं, जिन्हें आज अवैध बताया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि इस कार्रवाई पर रोक लगना चाहिए। सभासद मो. इरफान ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से सवाल किया कि चर्चा है कि एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की पदोन्नति हुई है जो वरीयता से चौथे क्रम पर है, इसका जवाब देते हुए अधिशासी अधिकारी ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, जबकि अध्यक्ष चुप रहे। सभासद बजरंगी वर्मा, रविन्द्र वर्मा ने नियमानुसार पदोन्नति किए जाने को कहा। मनोनीत सभासद संतराम आजाद ने वरिष्ठ व नियमित कर्मचारी को सफाई प्रभारी बनाने का मामला उठाया।
अंत में अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने पेट्रोल पंप तिराहा पर शहीद ए आजम चंद्रशेखर आजाद, प्रताप नगर वार्ड के पुरबौला में भीम राव आंबेडकर, गोरखपुर तिराहा पर बृजभूषण तिवारी, रोडवेज चौराहा पर महत्मा गांधी, राप्ती नदी पर बने दोनों पुल के बीच उत्तरी तरफ वीर अब्दुल हमीद, कोतवाली तिराहा पर महाराजा अग्रसेन, इंद्रानगर में डॉ. आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण, पशुपतिनगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम आश्रय तिवारी, निराला नगर में अशफाकुल्ला खां, रानीगंज तिराहा पर मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में ईओ विंध्याचल, सभासद सैयद मो. कुतुब, अरुण गुप्ता, अकबर अली परमात्मा, विश्राम, फूलचंद्र, सालिगराम, लक्ष्मण निषाद, कपिल देव और साकिर अली आदि मौजूद थे।