फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Board examinations in peaceful environment

शांतिपूर्ण माहौल में हुई बोर्ड की परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Board examinations in peaceful environment
बर्डपुर के एक स्कूल में बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की इंटरमीडियट व हाईस्कूल की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपंन हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के 30217 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 29963 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 2721 परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। जबकि इंटरमीडियट 20819 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। देर शाम तक गणना पूरी नहीं होने की वजह से परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या उपलब्ध नहीं हो पाई। परीक्षा को सकुशल संपंन कराने जाने कि लिए जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा नकल विहीन व निष्पक्ष हो, इसे लेकर डीएम, एसपी जोलन व सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट समेत सचन दस्ते की टीम केंद्रों का भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। 7.30 बजे सुबह शुरू हुई परीक्षा में छह बजे ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगने लगा। सुबह छह बजे ही नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, जय किसान इंटर कॉलेज सनई, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेईया सहित अन्य विद्यालयों पर परीक्षार्थी व अभिभावक पहुंच चुके थे। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। परीक्षार्थी कक्ष संख्या और अपना अनुक्रमांक ढूंढने में व्यस्त दिखे। डीएम सूर्यपाल गंगावार व एसपी राकेश शंकर ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed