{"_id":"60f706178ebc3e6d424a2a14","slug":"black-salt-rice-will-be-sold-across-the-country-from-august-siddharthnagar-news-gkp4025902177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से देश भर में होगी काला नमक चावल की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से देश भर में होगी काला नमक चावल की बिक्री
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में पैदा हुए काला नमक चावल के स्वाद को देश के दूर-दराज शहरों के लोग भी चख सकेंगे। अगस्त के प्रथम सप्ताह से फ्लिपकार्ट के जरिए काला नमक चावल की ऑनलाइन बिक्री होगी।
जिले के प्रसिद्ध काला नमक चावल को एक जिला एक उत्पाद प्रोत्साहन योजना में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने चावल की ब्रांडिंग, मार्केटिंग के लिए फ्लिपकार्ट से अनुबंध किया और 250 किलो की पहली खेप भी ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए भेज दी है। सैंपल की जांच के बाद चावल के छोटे-छोटे पैकेट बनाए गए हैं। अब दूसरे शहरों के लोगों के लिए चावल की शुद्धता की गारंटी होगी। इस कारण चावल की मांग बढ़ने की संभावना है।
फ्लिपकार्ट ने चावल की पैकेजिंग कर दी है। कंपनी ने अपनी साइट पर भी चावल की ब्रांडिंग शुरू कर दी है। अगस्त तक चावल की लॉचिंग होने की संभावना है। उसके बाद ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले लोगों को चावल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
ओडीओपी सेल लखनऊ कार्यालय ने अमेजन के साथ भी काला नमक चावल की ऑनलाइन बिक्री के लिए अनुबंध किया है। इसके बाद कंपनी को किसान समूहों के माध्यम से चावल का सैंपल भेजा जाएगा। सैंपल में गुणवत्ता प्रमाणित होने के बाद बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
डीआईसी के जीएम दयाशंकर सरोज ने बताया कि फ्लिपकार्ट ने काला नमक चावल की पैकेजिंग कर ली है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में इसकी लॉचिंग की तैयारी है। उसके बाद ऑनलाइन ऑर्डर पर काला नमक चावल खरीदने की सुविधा मिलेगी, जबकि अमेजन के साथ भी ऑनलाइन मार्केटिंग शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।