फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP workers should make 100 active members in all the divisions.

Siddharthnagar News: सभी मंडलों में 100 सक्रिय सदस्य बनाएं भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 14 Oct 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
BJP workers should make 100 active members in all the divisions.

विज्ञापन
- भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यशाला में 16 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को कई जानकारी दी गई।गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के निमित्त 16 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान में सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता लगकर अभियान को सफल बनाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा सभी मंडलों से 100 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। कार्यकर्ता निर्माण से ही पार्टी बड़ी बनती है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने समय से अपना लक्ष्य पूर्ण करने पर सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा,सदस्यता प्रमुख राम कुमार कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र, लालजी त्रिपाठी, सह सदस्यता प्रमुख अरविंद उपाध्याय, मंगल चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, फतेबहादुर सिंह, जिला मिडिया प्रभारी निशांत पांडेय, चेयरमैन विकास जायसवाल, हेमंत जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed