फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp meeting in district

‘मोदी और योगी के नेतृत्व में राष्ट्र कर रहा विकास’

Sun, 29 Nov 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting in district
बर्डपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘मोदी और योगी के नेतृत्व में राष्ट्र कर रहा विकास’
विज्ञापन

बर्डपुर कस्बे में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में बोले सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। विधानसभा एवं पंचायत चुनाव निर्वाचन संबंधी मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए भाजपा बर्डपुर मंडल की बैठक रविवार को कस्बे के आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में गई। इसमें कार्यकर्ताओं को कई जानकारियां दी र्गइं।
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र की नरेंद्र मोदी देश और योगी सरकार उत्तर प्रदेश के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। पंचायत चुनाव एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथों पर छूटे हुए और नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित करवाने का आग्रह किया। बैठक में प्रत्येक सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों से प्रत्येक बूथों पर संगठन का एक बीएलए निर्धारित कर बूथवार नए मतदाता बनाने की जानकारी दी गई। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट भी सांसद ने वितरित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, राजकुमारी पांडेय, मुन्नी देवी, अरविंद उपाध्याय, अमित उपाध्याय, मोहन चौधरी, अमरीश जायसवाल, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, श्याम प्रकाश जायसवाल, रमेश यादव, अभिषेक कसौधन, जनार्दन प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं को जोड़ने पर चर्चा
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कई जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/भारतभारी/परसा। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा हुई। 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनाने तथा पार्टी से जोड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज मणि त्रिपाठी ने कहा कि 15 जनवरी तक नए मतदाता बनाए जाने हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को फॉर्म भराकर मतदाता बनवाएं। अमरेंद्र त्रिपाठी उर्फ दीपू तिवारी, मक्केश्वर नाथ पांडेय, संतोष अग्रहरी, रमेश सोनी, मनोज निषाद, सतीश श्रीवास्तव, बच्चा राम पासवान आदि मौजूद रहे। भारतभारी प्रतिनिधि के मुताबिक डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भारतभारी शिव मंदिर पर रविवार को भाजपा की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक की गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर मंडल अध्यक्ष उदय शंकर श्रीवास्तव, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के मंडल संयोजक कृष्ण कुमार पांडेय, केके पांडेय, मंडल संयोजक आईटी सेल रवि पांडेय की उपस्थिति में सभी मंडल एवं सेक्टर प्रभारियों को वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने के व जो लोग बाहर रहते हैं उनके नाम काटने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। राम कुमार कुंवर ने सभी कार्यकर्ताओं सें गांव-गांव, घर-घर जाकर नए नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया। परसा कार्यालय के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। इसमें मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा जिलामंत्री अजय पांडेय ने कहा कि 15 जनवरी तक नए मतदाता बनाए जाने हैं। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को फॉर्म भराकर मतदाता बनवाएं। मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर नए मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, विनीत कमलापुरी, प्रभात तिवारी, राजू मौर्य, विनय तिवारी, राधेश्याम त्रिपाठी, राजेश पाठक, दीपिका शाह, गोपाल तिवारी, नरसिंह चौधरी, राधेश्याम दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद

आज आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम झहरांव में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। यहां कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पिपरा रामलाल न्याय पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। झहरांव गांव के बाद प्रदेश अध्यक्ष चार बजे सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और शाम को उसका ब्लॉक की महुलानी न्याय पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। उनको पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed