फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Birth place of Mahatma Buddha will be developed

Siddharthnagar News: महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली का होगा विकास

Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Birth place of Mahatma Buddha will be developed
सिद्धार्थनगर। जनपद स्थापना दिवस पर रविवार सुबह शहर के साड़ी तिराहा पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सिद्धार्थ चौराहा, बर्डपुर स्थित तिराहा पर बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

जनपद के 36वें वर्षगांठ पर बर्डपुर में एनसीसी कैडेट ने सलामी दी और अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर द्वीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कर परिक्रमा किया गया। कपिलवस्तु में शिवपति इंटर काॅलेज की छात्राओं ने कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जनपद स्थापना के 36 वर्ष बीत गए हैं। महात्मा बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने विश्व को अहिंसा, करुणा और दया का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


आगे कहा कि जनपद का सृजन 29 दिसंबर 1988 को बस्ती से कटकर हुआ था। भारत सरकार की ओर से 24 करोड़ की लागत से विपश्यना केंद्र की स्थापना कराया जा रहा है। बौद्ध धर्म के लिए चारों धाम यही हैं। 10 करोड़ की लागत से थीम पार्क का निर्माण हो रहा है। बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर और श्रावस्ती की तरह इसका भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि गौतम बुद्ध इस धरती पर 29 वर्षों तक रहे और उनके ज्ञान से विश्व प्रकाशित हो रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि सृजन के बाद जनपद में बहुत विकास कार्य हुआ है। इसके अलावा जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने जनपद स्थापना के 36वें वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था। सभी लोगों को उनके उपदेश को आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा भंते को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन, एडीएम उमाशंकर, एसडीएम नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम, ईओ नवीन कुमार सिंह, एसपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed