फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   birth anniversary celebrated of bhagat singh

नपा ने मनाई भगत सिंह की जयंती

Thu, 29 Sep 2022 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
birth anniversary celebrated of bhagat singh
शोहरतगढ़ क्षेत्र के करौदा चौरहे पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नपा ने मनाई भगत सिंह की जयंती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगरपालिका परिषद के भगत सिंह वार्ड में सरदार भगत सिंह की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। भगत सिंह वार्ड में स्थित भगत सिंह पार्क में स्थापित भगत सिंह की मूर्ति पर सदर विधायक श्यामधनी राही और चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विधायक ने बताया कि चेयरमैन के प्रयास से नगर को धरोहर के तौर पर भगत सिंह पार्क मिल चुका है। इस पार्क में ओपन जिम है। इसका आनंद बच्चे उठा रहे हैं। इस दौरान विजय कसौधन, मुन्ना लाल, प्रमोद जायसवाल, शिवकुमार, अभिलाष, अमित, अरुण उपस्थित थे।
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह
शिक्षण संस्थाओं ने मनाई गई जयंती
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों सहित कस्बे व चौराहों पर बुधवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। उनके चित्र और प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोहरतगढ़ शिवपति डिग्री कॉलेज, शिवपति इंटर कॉलेज, पीपीएस स्कूल, स्कॉलर्स स्कूल चिल्हिया, कंदवाबाजार, करौदा चौराहा, कपिया चौराहे पर शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि शहीद-ए-आजम के विचारों को अपनाकर देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि शहीदे-आजम भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश मणि ने कहा कि महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर युवा देश के विकास के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि वे भगत सिंह के आदर्शों पर चलें। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी सिंह, हेमंत राज उपाध्याय, पंकज सिंह, एके सिंह, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed