{"_id":"6a022236c64bc4d63d05cce8","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-tempo-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157994-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही चौराहे पर बाइक और लोडर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार राधेश्याम (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी तिलौली भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मनिकौरा नानकार गांव निवासी राधेश्याम शादी समारोह में शामिल होने के लिए बर्डपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। अभी वह डिड़ई से करही चौराहे पर पहुंचा ही था कि करही-गौरागढ़ रोड से एनएच-28 पर अचानक पहुंचे बिना नंबर की लोडर टेंपो से टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा है कि टेंपो और बाइक को थाने पर लाया गया है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी। संवादि