{"_id":"62dd83cb9b5cea47816ecf5b","slug":"bijjaura-latest-news-siddharthnagar-news-gkp444812192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी के पुल का एप्रोच धंसा, भारी वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी के पुल का एप्रोच धंसा, भारी वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन
सिंगारजोत राप्ती नदी पर बने पुल का ऐप्रोच आधा के साथ सड़क धंसा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी के पुल का एप्रोच धंसा, भारी वाहनों का आवागमन बंद
- बलरामपुर को जोड़ने वाली शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर बने पुल का हाल
- पिछले वर्ष भी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से धंस गया था एप्रोच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजौरा(सिद्धार्थनगर)। सिंगारजोत के पास राप्ती नदी पर बने पक्के पुल का एप्रोच रविवार को धंस गया। इससे भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाढ़ आने से पूर्व एप्रोच नहीं बना तो पूरा ऐप्रोच कट जाएगा। बलरामपुर जिले से संपर्क भी टूट जाएगा। उनका कहना है कि पिछले वर्ष इसी स्थान पर एप्रोच धंसा था, लेकिन विभाग की तरफ से स्थायी निदान नहीं होने के कारण इस वर्ष भी एप्रोच धंस गया।
नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को बलरामपुर जिले को जोड़ने वाली शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर बने पुल का एप्रोच धंसने लगा। इस कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
ग्रामीण बैजनाथ शुक्ल, अजय यादव, राजकुमार गुप्ता, स्वामीनाथ, पवन गुप्ता आदि ने बताया कि एप्रोच यदि जल्द नहीं बना तो रास्ता बंद हो जाएगा। पिछले वर्ष भी एप्रोच धंसने से इस पुल से आवागमन बंद हो गया था। वाहन चालक सात किलोमीटर की जगह 50 किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आवागमन कर रहे थे। 10 माह बाद भी एप्रोच नही बनाया गया।
विज्ञापन
वर्तमान में आधे एप्रोच के धंसने से क्षेत्र के लोग सहमे हुऐ हैं। उन्हें डर है की एप्रोच धंसने से बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बा का आवागमन बंद हो जाएगा। बलरामपुर जिले के पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि धन की डिमांड की गई है, धन आते ही एप्रोच बना दिया जाएगा।