{"_id":"69419aa7bd8046fde10d516b","slug":"bhoomi-pujan-for-hindu-conference-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149993-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हिंदू सम्मेलन के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हिंदू सम्मेलन के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
इटवा कस्बे के रामलीला मैदान में भूमि पूजन के लिये चेयरमैन विकास जायसवाल सहित मौजूद लोग। स्रोत व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कस्बे में स्थित रामलीला मैदान में चार जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर मंगलवार को विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। मंगलवार को इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई और आयोजन की सफलता की कामना की।
आचार्य बृजेश पाठक शास्त्री द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चेयरमैन विकास जायसवाल ने भूमि पूजन प्रक्रिया कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चार जनवरी को रामलीला मैदान इटवा में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसी उद्देश्य से भूमि पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई है। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग और एकजुटता का संकल्प लिया।