{"_id":"512cf673f438cc7c485e363805818962","slug":"bharatbhari-fair-starting-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हो रहा है भारतभारी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू हो रहा है भारतभारी मेला
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के प्रमुख स्थल भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ शनिवार को होगा।
डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ करेंगे। मेला अपने चरम पर 25 नवंबर को पहुंचेगा, जब यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भारतभारी स्थित पवित्र सरोवर में डुबकी लगाने के साथ-साथ प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, लेकिन मेलार्थियों का यहां आने का सिलसिला अभी से ही शुरू हो गया है।
मेला स्थल पर लाई, खाजा, खिलौने व मिठाई की कतारबद्ध दुकानें सज चुकी है। टूरिंग टाकीज और सर्कस, झूला, लग रहा है।
भारतभारी एक बार फिर क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र मेले के चलते बन गया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि भारतभारी में मेलार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चैबंद बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।