फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bhakiyu protested, warned of agitation

Siddharthnagar News: भाकियू ने किया विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 27 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested, warned of agitation
इटवा। भाकियू जनकल्याण गुट के ब्लाॅक अध्यक्ष राम प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में विकास खंड खुनियांव में कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठक की। इसके बाद बीडीओ को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ब्लाॅक अध्यक्ष राम प्रकाश चौधरी ने मांग की कि जलकरी उर्फ खजुहा में अधूरे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। गुलरिहा में आंगनबाड़ी केंद्र के 37 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने से रोका जा रहा है। बच्चों को पढ़ने से रोक रहे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गुलरिहा में धात्री महिलाओं को प्रत्येक महीने मिलने वाला पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। धोबहा एहतमाली में कार्यरत सफाईकर्मी की अनुपस्थिति के चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहां की नालियों की सफाई कराई जाए। बड़हरा बांध से राप्ती नदी तक की चकरोड की पटाई की जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed