{"_id":"5f809a188ebc3e2787335520","slug":"bhakiu-protested-siddharthnagar-news-gkp3687389171","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी स्वरूप दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी स्वरूप दिए जाने की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी स्वरूप दिए जाने की मांग
भाकियू (आ) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों की उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी स्वरूप दिए जाने समेत अन्य मांगों की निदान के लिए भाकियू (आ) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि खाद-बीज की उपलब्धता, खरीद केंद्रों की सक्रियता और गांवों में विकास कार्यों की जांचकर कार्रवाई की जाए।
जिलाध्यक्ष ने बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों पर किसानों के केसीसी बनाने के दौरान बैंक शाखा में धनउगाही किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने भारत सरकार के किसान विरोधी तीन अध्यादेश को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी स्वरूप देने, कांट्रैक्ट फार्मिंग को भारतीय कृषि से नहीं जोड़ने, उसका क्षेत्र में इंडिया मार्क हैंडपंप को ठीक कराने, पात्रों को पशु शेड का आवंटन करने व इस कार्य में भ्रष्टाचार रोकने, डॉयल 112 के कर्मियों द्वारा पीड़ित पक्षों से धनादोहन रोकने की मांग की है। बैठक के बाद 20 बिंदुओं संबंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान कपिलदेव राय, राजकुमार पांडेय, हरिप्रसाद शुक्ल, अनिल कुमार राव, पंकज वर्मा, फागु गुप्ता, इंद्रजीत दूबे, भोली यादव, सुदामा देवी, नंदलाल कौशिक, मीना देवी, बलदेव आदि मौजूद रहे।
नौगढ़ ब्लॉक में भी प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निदान की मांग के लिए नौगढ़ ब्लॉक कार्यालय में पंचायत लगाई। ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़ चैतू लोधी के नेतृत्व में किसान पंचायत के दौरान बोरिंग लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की जांच समेत अन्य समस्याओं के निदान की मांग की गई। उन्होंने बीडीओ को नौ बिंदुओं संबंधी पत्रक सौंपा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, राजकुमार, पटेश्वर, शिवप्रसाद, लालबिहारी, कैलाशी देवी, संतराम कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जोगिया में एक किलोमीटर पैदल मार्च करके जताया विरोध
धरना देकर सरकार को बताया किसान विरोधी, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कृषि बिल के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने जोगिया में पैदल मार्च निकाला। जोगिया ब्लॉक परिसर में पहुंचकर धरना दिया। यहां सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कृषि बिल वापस लिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर पंचायत लगाने की चेतावनी दी।
जिला महामंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों की आय को दोगुना करने का दावा करके उन्हें छलने का काम कर रही है। जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि कृषि बिल किसान विरोधी है, सरकार इसे तत्काल वापस ले। लॉकडाउन में महानगरों से लौटे हुए लोग बेरोजगार हो चुके हैं, उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाए। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए धान क्रय केंद्रों पर सुविधा बढ़ाई जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज को बेचने में दिक्कत न हो। किसानों को बसर करने के लिए प्रतिमाह छह हजार रुपये पेंशन दी जाए, जिससे उनकी जिंदगी सही तरह से गुजर सके। लोगों को रोजगार दिलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर मेले का आयोजन कराया जाए, जिसके जरिए बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। रबी का सीजन निकट है, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसे ध्यान में रखते हुए अभी से समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो पंचायत लगाई जाएगी। इस दौरान राजबली, कमलकिशोर मिश्र, राजाराम, रामगोपाल, रामदयाल शर्मा, प्रमिला देवी आदि मौजूद रहे।
‘पशु शेड के निर्माण में धांधली की हो जांच’
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर मासिक पंचायत लगाई। बीडीओ के अनुपस्थिति पर एडीओ पंचायत महमूद अली ने ज्ञापन सौंप समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में निमार्णाधीन पशुशेड में दोयम ईंट का प्रयोग बंद करें और अपात्र व्यक्तियों को दिए गए पशुशेड की जांच कराकर पात्र व्यक्तियों को दिया जाए। किसानों को बोरिंग के लिए निशुल्क बोरिंग योजना के तहत पाइप दिया जाए, जिससे किसानों को खेती की सिंचाई में सहूलियत मिले। ब्लॉक क्षेत्र में 2016 से अब तक कितने ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास दिया गया सूची उपलब्ध कराई जाए। क्षेत्र में दोयम किस्म के ईंट से बन रहे सामुदायिक शौचालय की जांच कराकर मानक अनुसार बनाया जाए, जिससे वह कुछ दिन तक प्रयोग में लाए जा सकें। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार चौधरी, अनिल कुमार मौर्य, विद्याधर पांडेय, मथुरा पांडेय आदि मौजूद रहे।
भाकियू ने ब्लॉक में कृषि बीज गोदाम निर्माण कराने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कन्हई प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। समस्याओं के समाधान के लिए बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत शकील अहमद को देकर समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान जंगीलाल, राममिलन, चंद्रिका, लाल बिहारी, रामसेवक, लालजी, प्रेमा, बासमती, इंद्रावती आदि मौजूद रहे।