फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bhajan-Kirtan in temples, queue for Prasad in Bhandaars

Siddharthnagar News: मंदिरों में भजन-कीर्तन, भंडारों में प्रसाद के लिए कतार

Tue, 02 Jun 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bhajan-Kirtan in temples, queue for Prasad in Bhandaars
भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।
डुमरियागंज। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर डुमरियागंज नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर चले आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगर के इटवा रोड स्थित मंदिर चौराहे के पास, बढ़नी चाफा नगर पंचायत के बलुआ समय माता स्थान, हनुमान मंदिर, बहेरिया गांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, भवानीगंज, बेवा और औराताल समेत कई स्थानों पर सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बहेरिया गांव में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंटू पांडेय, अमरनाथ पांडेय, राम अचल यादव, महेश, राम विलास वर्मा, झिनकू वर्मा, जनार्दन पांडेय, वीरेंद्र दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे। बड़े मंगल पर इटवा में विशाल भंडारा : इटवा। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर नगर पंचायत इटवा के महादेव घुरहू चौराहे समेत विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, स्वर्ण व्यवसायियों और जायसवाल समाज के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने महादेव घुरहू चौराहे पर आयोजित भंडारे में पहुंचकर प्रसाद वितरित किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, समर्पण और परोपकार का विशेष महत्व है। बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। धार्मिक आयोजनों से समाज को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिलती है। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा, भक्ति और जनसेवा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed