फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Besic Bal krida Madliya compitition begin

मंडलीय बेसिक तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा

Mon, 20 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Besic Bal krida Madliya compitition begin
बेसिक बाल क्रीड़ा मंडलीय प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुई तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन मेजबान टीम का दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता में बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर के 1250 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। दो दिन जिले में तीनों जिले के खिलाड़ी दमखम दिखाकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन का रास्ता साफ करेंगे।
25 वीं मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह में प्राथमिक स्तर 50, सौ व दो सौ मीटर बालक वर्ग के दौड़ में सिद्धार्थनगर के फरहान हैदर ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप के दावेदार बन गए। 50 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर सुमित सिद्धार्थनगर, तृतीय रविंद्र संतकबीरनगर रहे। इसी तरह सौ मीटर दौड़ में सिद्धार्थनगर के रामजीत द्वितीय, संतकबीरनगर की रविंद्र तृतीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ में सिद्धार्थनगर के रामजीत द्वितीय और संत कबीर नगर के राकेश तृतीय रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग के 50 व सौ मीटर में संत कबीरनगर की चांदनी प्रथम, बस्ती की सरस्वती व नैनसी द्वितीय व तृतीय रही। सौ मीटर में बस्ती की सुप्रिया द्वितीय, संतकबीरनगर की संजना तृतीय रही। दो सौ मीटर दौड़ में नीलम सिद्धार्थनगर प्रथम, सुप्रिया बस्ती द्वितीय और संजना संतकबीरनगर तृतीय रही।
विज्ञापन

जूनियर स्तर के सौ मीटर बालक वर्ग में अब्दुल रहीम बस्ती प्रथम, गनेश और गणेश सिद्धार्थनगर द्वितीय व तृतीय रहे। सौ मीटर दौड़ में संतकबीरनगर की बबिता प्रथम, सिद्धार्थ नगर की सुनैना द्वितीय व बस्ती की अंकिता बस्ती तृतीय रही। दो सौ मीटर बालिका में संतकबीरनगर की शीतल प्रथम, सिद्धार्थनगर की सुमन द्वितीय व यहीं की सुनैना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल में कॅरियर बनाएं बच्चे : शिक्षामंत्री
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। शिक्षामंत्री ने कहा कि खेल में होनहार बच्चे में इसमें बेहतर कॅरियर बना सकते हैं। वर्तमान सरकार की ओर से स्कूलों में उचित माहौल दिया जा रहा है। विद्यालयों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जीत हार की फिक्र छोड़ बच्चे पूर्ण मनोयोग से इसमें प्रतिभाग करें।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय की देखरेख में हो रही प्रतियोगिता
एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, बीएसए बस्ती जगदीश प्रसाद शुक्ला, बीएसए संतकबीर नगर दिनेश कुमार, रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय और शिक्षिका सीमा द्विवेदी, कलीमुल्लाह, सत्येंद्र गुप्ता, रामप्रताप शर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, शशिबाला सोनी, राजकुमार यादव मौजूद थे।

मजदूर के बेटे ने जीता दिल
25वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा व शैक्षिक समारोह में पहले दिन सोमवार को डुमरियागंज के प्राथमिक विद्यालय हल्लौर प्रथम के कक्षा चार के छात्र फरहान हैदर ने 50, सौ व दो सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दौलत राम ने बताया कि इसके पिता मोहम्मद हैदर पेशे से मजदूर हैं। वह इसकी उपलब्धि पर गदगद हैं। इसके प्रशिक्षक मसूद अख्तर ने बताया सीमित संसाधनों में बेटे को खेल में आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed