फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Benifited to Actual person

पात्रों को ही दिया जाए सरकारी योजनाओं का लाभ: विजय लक्ष्मी

Fri, 05 Aug 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Benifited to  Actual person
सिद्धार्थनगर। आंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करतीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पात्रों को ही दिया जाए सरकारी योजनाओं का लाभ : विजय लक्ष्मी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके निचले तबके के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण पात्र व्यक्तियों को ही दिया जाए।
यह बात राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजयलक्ष्मी ने विकास भवन के आंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जनशिकायतों कीसुनवाई करते हुए जल्द निस्तारण करें। सुनवाई के बाद क्षेत्र भ्रमण कर चल रहे कार्यो को निरीक्षण करके गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं, जो स्वयं सहायता समूह सक्रिय नहीं हैं।उनको सक्रिय किया जाये और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जाये। बैठक में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि की समीक्षा की गयी। जोगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी ने मंत्री से मुलाकात मनरेगा से संबंधित कार्यों के बारे में चर्चा की। इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पीएमजीएसवाई रोड का निरीक्षण
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ने विकास खंड उसका बाजार के लक्षनपुर अमृत सरोवर का निरीक्षण कर अमृत सरोवर पर पौधरोपण किया। इसके बाद उसका बाजार के भठिया बाजार रोड वाया केवटलिया ब्रह्मपुर पीएमजीएसवाई रोड का निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के निर्मित तिरंगे को खरीदा जाए और ग्रामीणों में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का भी निरीक्षण किया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed