फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Be health-conscious adolescents

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें किशोरियां

Thu, 09 Feb 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Be health-conscious adolescents
बढ़नी के कस्तूरबा विद्यालय पर जीवन कौशल शिविर में दिया गया प्रशिक्षण। - फोटो : अमर उजाला
परसा। बढ़नी विकासखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। 12 फरवरी तक चलने वाले शिविर में छात्राओं को जीवनोपयोगी जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षक जावेद आलम ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण विषय के तहत जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति तभी होगी जब हम उसकी पूर्ति के लिए ईमानदारी पूर्वक कठिन परिश्रम करेंगे। प्रशिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव ने बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल में सबसे अधिक जरूरी स्वच्छता है। गंदगी सभी प्रकार की बीमारियों की जननी है। अपने शरीर, घर, कक्षा, विद्यालय और आस-पास की जगहों को हमें स्वच्छ रखना चाहिए। वार्डेन शशिकिरन ने परिवार में आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जोर देते हुए माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कहा कि परिवार के सदस्यों से तालमेल हमेशा बनाए रखना चाहिए। इससे परिवार में तनाव कम रहता है और परिवार विकास करता है। प्रशिक्षण में छात्राओं को उम्र के अनुरूप पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विवाह, व्यक्तित्व विकास, लिंगभेद, दृढ़ निश्चय कौशल, किशोरावस्था में आने वाले शारीरिक बदलाव, सुरक्षित मातृत्व व बाल स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा की शिक्षिका कुसुम यादव, विज्ञान शिक्षिका सीमा, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गयादत्त वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed