फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BDO accused of misbehavior...VDO boycotted work

Siddharthnagar News: बीडीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप... वीडीओ ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 19 Sep 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 19 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
BDO accused of misbehavior...VDO boycotted work
लोटन बीडीओ के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने बुधवार को बीडीओ के उत्पीड़न से आजिज आकर कार्य करने का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन बीडीओ की कार्यप्रणाली से कर्मचारियों व जनता से नोक झोंक होती रहती है।

उत्पीड़न का मामला तब उजागर हुआ, जब विनोद कुमार चौधरी ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ को अपना नौकरी से लिखित इस्तीफा देने जा रहे थे। इतने में सभी ग्राम विकास व ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने यह तय कर लिया कि हम सभी लोग एक साथ स्थीफा देंगे या कार्य का बहिष्कार करेंगे। ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने लिखित रूप से बीडीओ को कार्य बहिष्कार का एक ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि प्रतिदिन हम लोगों की मीटिंग लेते हैं, जिससे क्षेत्र का काम नहीं हो पाता है और काम न पूरा होने पर वेतन रोकने का पत्र पकड़ाया जाता है। बीडीओ द्वारा बराबर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। जबतक अपने कार्यशैली में बदलाव नहीं लाएंगे तब तक हम लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान रविन्द्र कुमार जाटव, प्रियंका गोस्वामी, सुशीला पटेल, विनोद चौधरी, दिलीप पटेल, ईश्वर देव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed