{"_id":"5d8cfa938ebc3e93ab3b8127","slug":"bar-council-chunav-siddharthnagar-news-gkp3232346184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर सात, महामंत्री के चार दावेदार मैदान में म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर सात, महामंत्री के चार दावेदार मैदान में म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष पद पर सात, महामंत्री के मैदान में चार दावेदार
सिद्धार्थनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद के तीन और लोगों के पर्चा दाखिल करने के बाद इसके दावेदारों की संख्या सात हो गई है। इसके साथ ही महामंत्री पद के लिए एक पर्चा दाखिल होने के साथ चार दावेदार मैदान में आ चुके है। इस चुनाव में विभिन्न पदों पर अब तक 23 लोग पर्चा दाखिल कर चुके है।
बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए राजेश श्रीवास्तव, रामशंकर पांडेय, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय व नजीर अहमद मलिक ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयशंकर मिश्र, महामंत्री पद पर प्रमोद कुमार दुबे, संयुक्त प्रशासनिक पद पर शुभांगी द्विवेदी व संयुक्त मंत्री सूचना पद के लिए अरून कुमार तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। पुस्तकालय मंत्री के लिए पवन चंद्र शुक्ल के साथ ही अब तक वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के सापेक्ष सात और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के सापेक्ष छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। चुनाव में अब सिर्फ एक दिन 27 सितंबर तक पर्चा दाखिल करने का समय शेष बचा है। इसके बाद तीन अक्टूबर को मतदान और चार अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।