फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bansi defeated GBCA by nine points

Siddharthnagar News: बांसी ने जीबीसीए को नौ अंक से हराया

Tue, 25 Mar 2025 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bansi defeated GBCA by nine points
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
इसका फाइनल मुकाबला बांसी व जीबीसीए के बीच खेला गया। इसमें बांसी ने जीबीसीए को नौ अंकों से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। जिला स्तरीय जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सभी टीमों को पराजित करते हुए जीबीसीए नौगढ़, मनोज कबड्डी क्लब बांसी, एएस कबड्डी क्लब सिकटा व खेलो इंडिया कबड्डी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसमें से पहला सेमीफाइनल मनोज कबड्डी क्लब बांसी व एएस कबड्डी क्लब सीकटा के बीच खेला गया। इसमें बांसी ने सिकटा को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जीबीसीए व खेलो इंडिया के बीच खेला गया। इसमें जीबीसीए ने खेलों इंडिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला जीबीसीए व बांसी के बीच खेला गया। इसमें बांसी ने जीबीसीए को नौ अंकों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, लेकिन बांसी की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी सुमन सिंह, महेश्वरी पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed