फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bahan kee shaadee kee taiyaaree kar rahe kishor kee karant se maut

बहन की शादी की तैयारी कर रहे किशोर की करंट से मौत

Mon, 06 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bahan kee shaadee kee taiyaaree kar rahe kishor kee karant se maut
बहन की शादी की तैयारी कर रहे किशोर की करंट से मौत
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम अमौना पांडेय की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय में बहन की शादी की तैयारी कर रहे किशोर की घर की साफ-सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। तीन बहनों के अकेले भाई की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया।

डुमरियागंज क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव निवासी सुरेश के तीन बेटियों में बड़ी बेटी की 11 जून को शादी तय है। इसी कारण कई दिन से घर की हो रही साफ-सफाई में सुरेश का इकलौता बेटा रोहित (12) भी हाथ बंटा रहा था। रविवार दोपहर दो बजे रोहित घर में बहन की शादी की तैयारी के लिए रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था। इसी बीच एक खुले बिजली तार से छू जाने से झटका खाकर वह नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और बालक को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे घर में बेटी की शादी की खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन व उच्चाधिकारियों को दी। समाचार लिखे जाने तक बालक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। डुमरियागंज थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है ना ही कोई तहरीर मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed