फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   babita hatricin shohratgarh

बबिता ने लगाई शोहरतगढ़ में जीत की हैट्रिक

Sat, 02 Dec 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
babita hatricin shohratgarh
शोहरतगढ़ में भाजपा प्रत्याशी बबिता कसौधन की जीत पर खुशी मनाते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। रिकॉर्ड मतदान वाली शोहरतगढ़ नगर पंचायत का परिणाम भी ऐतिहासिक रहा है। यहां से 726 वोटों से जीत दर्ज कर बबिता कसौधन ने हैट्रिक लगाई है। इससे पहले भी वह लगातार दो बार चेयरमैन निर्वाचित हुई हैं। खास बात यह कि बबिता ने यह जीत अनारक्षित सीट पर दर्ज की है। हर बार उनके जीत का अंतर भी बढ़ता ही गया।
विज्ञापन

बबिता कसौधन पहली बार वर्ष 2001 में चुनाव जीती थीं। तब वह निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव में शामिल हुई थी। दूसरी बार वर्ष 2006 में भाजपा के सिंबल पर मैदान में उतरीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने 237 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनका मुकाबला निर्दल उम्मीदवार मनोज मित्तल से रहा। इस बार फिर भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। पार्टी के भरोसे पर खुद को खरा साबित करते हुए बबिता ने 726 वोटों से अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें 2008 वोट प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी पिंटू गौड़ को 1282 मत मिले। बबिता की यह जीत कई मायने में खास है। 
विज्ञापन

वह शोहरतगढ़ नगर पंचायत की अकेली महिला उम्मीदवार थीं। मैदान में उतरे अन्य पुरुष प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाकर उन्होंने नारी शक्ति का परचम लहराया। यही नहीं, चुनाव मैदान में बबिता अपने ही लोगों का विरोध झेलने के बावजूद विजेता बनीं। भाजपा की सहयोगी अपना दल के सिंबल पर निर्वाचित विधायक अमर सिंह चौधरी इस सीट पर खुलकर बबिता के विरोध में थे। निर्दल उम्मीदवार के समर्थन में उन्होंने जनसंपर्क और जमकर प्रचार भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बबिता की जीत की घोषणा के बाद समर्थक खुशी से झूम उठे। जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और जीत की खुशियां बांटी। वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र प्रताप सिंह, हियुवा के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, रमेश गुप्ता, धनुर्धर प्रताप सिंह, संजय कसौधन, शिवकुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अजय सिंह, विष्णु गुप्ता आदि ने खुशी मनाई और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed