फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attack on two elderly, one's death, second serious

दो बुजुगोऱ्ं पर हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Attack on two elderly, one's death, second serious
शोहरतगढ़ के बनरही गांव में घटना के बाद बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
परसा। गांव के बाहर सिवान में झोपड़ी बना कर रह रहे बुजुर्ग की रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। सोमवार की सुबह झोपड़ी में वृद्ध का शव पाया गया। सिर पर किसी धारदार हथियार से हमले के निशान थे। घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बनरही गांव की है। यहीं से करीब 700 मीटर दूर झुलनीपुर चौराहे पर निर्माणाधीन मकान में रह रहे वृद्ध पर भी रात में अज्ञात लोगों ने हमला किया। लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने दोनों ही मामलों को एक-दूसरे से संबंधित माना है। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनरहीं गांव निवासी इशहाक (85) गांव के बाहर पूरब सिवान झोपड़ी बनाकर रहता है। रविवार की रात रोजाना की तरह खाना खाने के बाद वह झोपड़ी में सोने चला गया। सोमवार को जब वह चाय पीने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढते हुए झोपड़ी में आए, जहां चारपाई पर इशहाक मृत हाल में पड़ा था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो पता चला कि घटनास्थल से करीब 700 मीटर झुलनीपुर चौराहे पर भी रात में एक अन्य घटना हुई है। चौराहे पर निर्माणाधीन मकान की देख-भाल कर रहे 60 वर्षीय रमजान पर भी अज्ञात लोगों ने हमला कर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के निजी अस्पताल में परिजनों ने घायल वृद्ध को भर्ती कराया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। घंटों बाद होश में आए बुजुर्ग ने दो अज्ञात लोगों द्वारा लाठी-डंडे से हमले की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। घरवालों से भी पूछताछ की। किसी भी तरह की रंजिश से दोनों ही परिवारों ने इनकार किया है। एसपी सत्येंद्र कुमार ने शोहरतगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओ रवींद्र सिंह के मुताबिक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। दोनों ही मामलों में कोई संबंध जरूर है। इसकी तहकीकात जारी है। जल्द ही पर्दाफास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed