Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attack from Pakistan, state of panic

Siddharthnagar News: पाकिस्तान की ओर से हमला, दहशत की स्थिति

Sun, 05 Oct 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Attack from Pakistan, state of panic
शहर में पाकिस्तान और भारत की तरफ से हो रही गोलाबारी की न्यूज़ टीवी के माध्यम से देखते परिवार के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर जो आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत करने के बाद तिलमिलाए पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में हवाई हमले किए। इसकी जानकारी सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर देर शाम प्रसारित होने लगी।
शहर से गांव तक लोग हालात की जानकारी के लिए टीवी चैनल और इंटरनेट के माध्यम से जानकारी लेते हुए दिखे।
एकाएक पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हवाई हमले से लोग सकते में हैं। जगह-जगह चर्चा हो रही है कि भारत को इसका माकूल जवाब देना चाहिए। जैसा कि एअर स्ट्राइक करके मंगलवार की रात को दिया गया। पहलगाम में हुए हमले पर जवाबी कार्रवाई मंगलवार को भारतीय सेवा ने एयर स्ट्राइक के जरिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाते हुए जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

इसमें सैकड़ों आतंकी मार गिराए गए। भारत की ओर से की गई कार्रवाई के बाद लगातार पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर और अन्य इलाकों में सीज फायर ही किया जा रहा था। लोगों की निगाह दूसरी बड़ी कार्रवाई पर टिकी है कि भारत की ओर से पाकिस्तान पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग लगातार टीवी और मोबाइल फोन पर बॉर्डर के हालात के बारे में जानकारी ले ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बृहस्पतिवार रात जम्मू कश्मीर उसके बाद राजस्थान के जैसलमेर बीकानेर बाड़मेर इलाके में जो पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। इन इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले किए जाने लगे। इसके बाद जहां हमले वाले इलाके में लोगों की सांस अटकी हुई है। वहीं, शहर से लेकर गांव तक लोग टीवी और मोबाइल के माध्यम से पल-पल की खबरें लेते हुए देखे जा रहे हैं। हमले की जानकारी के बाद शहर की दुकानों में टीवी पर लोग समाचार के जरिए घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं, घरों में भी टीवी चैनल पर लोग समाचार देखते हुए नजर आए।
हालांकि, बीच-बीच में यह खबर मिलती रही की सेना की ओर से पाकिस्तान से दागे गए मिसाइल को नाकाम कर दिया गया है। अकेले जैसलमेर इलाके में 30 से अधिक मिसाइल को नाकामयाब करने की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली। नगर में टीवी देख रहे कारोबारी रामनरेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, रिजवान खान अन्य कई लोगों ने कहा कि भारत को आर पार की कार्रवाई करने की जरूरत है। पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने की जरूरत है। शाम से लेकर रात 9:30 बजे तक लोग हालात जानने के लिए टीवी चैनल और इंटरनेट के जरिए जानकारी लेते रहे।

सिद्धार्थनगर मुख्यालय के अलावा डुमरियागंज इटावा बांसी शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर भी कार्रवाई के संबंध में लोग जानकारी लेते हुए देखे गए। कोई भारत नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार को और सख्ती कर दी गई। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। कड़ी चेकिंग के बाद बॉर्डर पर आने और जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed