फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   atikraman start again

अतिक्रमण हटने के बाद फिर होने लगा कब्जा

Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
atikraman start again
भनवापुर में अतिक्रमण हटने के बाद फिर कब्जा करने लगे अतिक्रमणकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अतिक्रमण हटने के बाद फिर होने लगा कब्जा
विज्ञापन

- तहसील प्रशासन ने नगर स्थित ब्लॉक, राजकीय पौधशाला से हटवाया था अतिक्रमण
- दोबारा अवैध कब्जा करने पर दी थी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। नगर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन की चेतावनी का कोई असर नहीं दिख रहा है। आठ जून को एसडीएम, सीओ और बीडीओ की मौजूदगी में नगर पंचायत प्रशासन ने ब्लॉक, राजकीय पौधशाला और बीज गोदाम की बाउंड्री से अतिक्रमण हटाया था। दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, मगर सप्ताह में ही फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है।
सरकारी जमीन और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के फरमान के बाद डुमरियागंज में भी अतिक्रमण हटवाया गया था। आठ जून को बुलडोजर चलाकर कब्जा खाली करवाया गया, लेकिन अतिक्रमणकारी फिर से कब्जा कर दुकान संचालित कर रहे हैं। नगर के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, निजामुद्दीन, अन्नू प्रताप आदि ने कहा कि अगर सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमणकारी दोबारा काबिज हो गए तो फिर से जाम और वाहनों के पार्किंग की समस्या बढ़ने के साथ ही हादसे की भी संभावना बढ़ जाएगी। लोगों ने अतिक्रमण को हटवाने और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम विकास कश्यप ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने की सूचना नहीं है। किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय पौधशाला के अंदर भी है कब्जा
प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद से ही अतिक्रमणकारियों ने अपने सामानों को ब्लॉक और बीज गोदाम के गेट के अंदर परिसर में रखकर कब्जा जमाए हैं। यहां के जिम्मेदार भी अतिक्रमणकारियों को सामान हटाने को नहीं कह रहे हैं। जिससे यहां पेड़ पौधे या बीज खरीदने आने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed