{"_id":"64e25fd308ba6b93f60dc274","slug":"asp-will-win-the-election-on-the-strength-of-workers-amar-singh-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-3261-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतेगी एएसपी : अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतेगी एएसपी : अमर सिंह
Mon, 21 Aug 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित हुई आजाद समाज पार्टी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है, उसने अनुसूचित व पिछड़ों को ठगने और पूंजीपतियों के खजाने को भरने का काम किया है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है और उनको छलने का काम करती है। कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी के विचारों को पहुंचाएं। कार्यकर्ता के बदौलत 2024 में चुनाव जीतेंगे।
ये बातें, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लोकसभा प्रभारी, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं। इसमें बूथ स्तर पर संगठन का गठन किया गया। बैठक को मोहम्मद युनुस, राजेंद्र भारती, शिव चंद्र भारती, प्रभुनाथ गौतम ने संबोधित किया। मौके पर जितेंद्र राणा, मोहम्मद इस्लाम, राजू पेंटर, लालजी चौधरी, रामगोपाल, जैसराम भारती, सनिदेवल, गनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन