फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ASP took over command of security in UP Election 2022 on Siddharthnagar

UP Election 2022: सिद्धार्थनगर में एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, पांचों विधानसभा में शांति से डाले जा रहे वोट

Thu, 03 Mar 2022 09:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Mar 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
ASP took over command of security in UP Election 2022 on Siddharthnagar
सिद्धार्थनगर में मतदान। - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1615 मतदान केंद्र के 2458 बूथों पर वोट डाला जा रहा है ।यहां पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा की जानकारी लेने के लिए और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एडीएम उमाशंकर सिंह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। वह डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के है।

विज्ञापन


खोरिया रघुवीर सिंह सहित कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद एएसपी सुरेश चंद रावत सुरक्षाकर्मियों को निष्पक्ष और भयमुक्त होकर निष्ठा से मतदान कराने के लिए निर्देशित किया, उन्हें निर्देश दिया कि मतदान के दौरान अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करता है इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करें।
विज्ञापन


कहा कि गड़बड़ी करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र का पर्व निष्पक्ष है, इसमें हर मतदाता का अधिकार है कि वह अपने विचार पर मतदान करें। इसलिए अगर मतदान के दौरान कोई भी किसी मतदाता को डराता धमकाता है या किसी के पक्ष में वोटिंग करने के लिए कहता है उस पर कार्रवाई करें। निष्पक्ष मतदान कराना सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी है। उनके साथ एडीएम उमाशंकर सिंह ने भी मतदान में लगे पीठासीन अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed