फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Aslha's factory busted

लखनऊ में 36 मुकदमें का वांछित बदमाश गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Aslha's factory busted
पुलिस लाइन सभागार में बरामद सामान की जानकारी देते एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
असलहा की फैक्ट्री का पर्दाफाश
विज्ञापन

लखनऊ में 36 मुकदमे का वांछित बदमाश गिरफ्तार
एसओजी और बांसी कोतवाली की पुलिस टीम ने पकड़ा
बांसी क्षेत्र के साड़ीकला गांव के पास से पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसओजी और बांसी पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ शुक्रवार को बड़ी सफलता लगी। लखनऊ के विभिन्न थानों में 36 मुकदमे के वांछित बदमाश को क्षेत्र के साड़ीकला गांव के पास से दबोच लिया। उसके कब्जे से तीन तमंचा और काफी मात्रा में अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद हुए। बदमाश अवैध असलहे की फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ने इसकी जानकारी दी।
एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध असलहे का धंधा करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस लगी थी। एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ में नाम बदलकर अपराध करने और अवैध असलहा बेचने वाले गिरोह का सरगना साड़ीकला गांव में मौजूद है। वह अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए कोतवाल बांसी शैलेश सिंह, चौकी प्रभारी डिड़ई भानुप्रताप सिंह, एसआई शशांक सिंह सहित पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गए। साड़ीकला गांव में एक झोपड़ी से एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना परिचय अमरजीत सिंह उर्फ अरविंद सिंह उर्फ लला नट उर्फ देहाती निवासी कलनाखोर थाना खेसरहा के रूप में बताया। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट सहित 35 मुकदमे दर्ज हैं। खेसरहा थाने में एक मामले में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तलाशी में बरामद हुआ सामान
पुलिस ने तलाशी में तीन तमंचे, एक अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा, एक तमंचा 12 बोर, 11 नाल लोहे की, दो खोखा सहित असलहा बनाने वाला सामान। 1700 रुपये नकद, एक पीली धातु की चेन, एक बाइक और एक स्मॉर्टफोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed