फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Asked for mobile to talk, ran away with it as soon as he got it

Siddharthnagar News: बात करने के लिए मांगा मोबाइल, पाते ही लेकर भाग निकले

Sun, 27 Oct 2024 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Asked for mobile to talk, ran away with it as soon as he got it
शोहरतगढ़। शाम होने के बाद सड़क पर चलते समय मोबाइल से बात करते हों या कोई अनजान व्यक्ति आप का मोबाइल बात करने के लिए मांगे, तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि मजबूरी की दुहाई देकर मोबाइल मांगने वाला चोर भी हो सकता है। शुक्रवार देर शाम गंगाराम महदेवा से गौहनिया जाने वाले मार्ग पर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन लोगों में से एक युवक ने बात करने के लिए मोबाइल मांगा। व्यक्ति ने जैसे ही मोबाइल युवक को दिया, तीनों बाइक से फरार हो गए। पीड़ित शोर मचाता रह गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर कई लोगों का मोबाइल छीना जा चुका है। गौहनिया निवासी रंगीलाल ने बताया कि साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही गौहनिया चौराहे से गंगाराम की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचा, तीन युवक बाइक लेकर खड़े थे। जब मैं पास पहुंचा, तो उनमें से एक ने कहा कि अपना मोबाइल दे दो बहुत जरूरी बात करनी है। हम लोगों का मोबाइल बंद हो गया है। मैंने जैसे ही मोबाइल युवक को दिया तीनों बाइक लेकर भागने लगे। विरोध करने पर एक हाथ मार कर फरार हो गए। चिल्हिया एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मोबाइल छीनने की सूचना नहीं मिली है। किसी ने थाने में तहरीर भी नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed