{"_id":"6261959c44614a72d60b7bd5","slug":"arogya-mela-organized-in-lotan-chc-siddharthnagar-news-gkp434174649","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोटन में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोटन में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
शिविर में एक स्थान पर कई रोगों के उपचार की सुविधा: विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के करीब पहुंचाई जा रही हैं। शिविर में मरीजों को परामर्श एवं जांच के लिए विशेषज्ञ एवं जांच टीम मौके पर मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी के कल्याण की कामना से योजनाएं शुरू की है। विधायक श्यामधनी राही ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के उद्घाटन के अवसर पर ये बातें कहीं।
सदर विधायक श्याधनी राही ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने दो मासूमों का अन्नप्राशन कराकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का निरीक्षण भी किया।
सीएमओ डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि मेला में अलग अलग कई स्टॉल लगाकर नि:शुल्क रूप से रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उसके बीच उचित परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया। प्रभारी डॉ. अमित कुमार चौधरी ने आरोग्य मेला में कई विषय विशेषज्ञ उपलब्ध थे, इस कारण स्थानीय मरीजों को सुविधा मिली। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अर्जुन कुमार चौधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राम निवास, बाल रोग डा. रविकांत सिंह, दंत रोग डॉ. नूपुर श्रीवास्तव, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अकरम, डॉ. राम अशीष यादव, डॉ. विवेक दिवेदी, बीपीएम आलोक कुमार सिंह, बीसीपीएम रविकांत चतुर्वेदी, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. प्रभात, डॉ. दिलीप, डॉ. सत्य प्रकाश चौधरी, पूर्ति निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद, बाल विकास से बलिराम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डीएन सिंह मौजूद थे।