फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   arogya mela on 58 phc

58 पीएचसी पर सेहत की जांच कराने उमड़े मरीज

Sun, 10 Jan 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
arogya mela on 58 phc
इटवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहना में निरीक्षण करते बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
58 पीएचसी पर सेहत की जांच कराने उमड़े मरीज
विज्ञापन

आरोग्य मेले का जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, कोविड-19 की भी जांच की गई
कोरोना के कारण 11 माह से बंद चल रहा था आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 के बीच रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। जिले के 58 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में ग्रामीणों ने सेहतमंद बनने का राज जाना। कोरोना के चलते बंद चल रहे आरोग्य मेले का शुभारंभ पर महिला-पुरुष व बच्चों की सेहत की जांच हुई। कोविड-19 का पालन करते हुए स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के साथ ही कोविड जांच भी की गई।
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी टड़िया पर विधायक श्यामधनी राही ने मेले का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में दो फरवरी से 15 मार्च तक आरोग्य मेला लगा था, लेकिन कोविड के बढ़ते असर के बाद इसे बंद कर दिया गया था। नोडल अधिकारी डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि मेले में कोरोना नियम का पालन करते हुए संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। शोहरतगढ़ क्षेत्र के मधवापुर पीएचसी पर डॉ. गयासुद्दीन हुसैन ने मेले में आए लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए बेहतर सेहत रखने के टिप्स दिए। आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना ने बर्डपुर और जिला समन्वयक डॉ. लक्ष्मी सिंह ने जोगिया क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर जाकर गोल्डन कार्ड बनवाने को प्रेरित किया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू पीएचसी पर मेले का उद्घाटन विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मेले में 267 लोगों का निशुल्क इलाज और जांच करवा कर चिकित्सकीय लाभ दिया गया। बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बीएन चतुर्वेदी, एसडीएम त्रिभुवन, न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. मुस्तकीम अंसारी, डॉ. राशिद, पवन श्रीवास्तव, मनीष राय, नवल किशोर, श्वेता गुप्ता, ज्योति मिश्रा आदि उपस्थित रहे। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक शोहरतगढ़ क्षेत्र के पीएचसी अतरी बाजार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्घाटन विधायक चौधरी अमर सिंह ने किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके वर्मा भी उपस्थित थे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़या केंद्र पर उद्घाटन उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने किया। पीएचसी भदोखर में डॉ. संतोष, झकहिया में डॉ. संजय गुप्ता, जिगिनाधाम में डॉ. संदीप द्विवेदी और कठेला में डॉ. दिलीप कुशवाहा की अगुवाई में मेला लगा। ककरहवा प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ककरहवा पर संपन्न मेले में डॉ. लोकनाथ यादव, आयुष्मान भारत के प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना मौजूद थे। औराताल प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नउआ गांव में उद्घाटन विजय कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र शुक्ला, राम उजागिर प्रसाद उपस्थित थे। भारतभारी प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा में उद्घाटन अधीक्षक डॉ. वीएन चतुर्वेदी ने किया। मेले में कुल 35 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी अजगरा के प्रभारी डॉ. नितिन वर्मा की देखरेख में मेला लगा।
विज्ञापन

डीएम ने भी जाना मेले का हाल
डीएम दीपक मीणा लोटन क्षेत्र के सिकरी बखरिया, नौगढ़ के शिवपति नगर पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सेहत की जानकारी के लिए घर के पास ही स्वास्थ्य मेला लगाया गया है। इसका सभी लाभ लें। आशाओं को निर्देशित करते हुए अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्वयक डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 55 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed