फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Applications for the improvement exam can be submitted until June 27; the board has announced the date.

Siddharthnagar News: इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 27 जून तक कर सकेंगे आवेदन, बोर्ड ने जारी की तिथि

Fri, 12 Jun 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Applications for the improvement exam can be submitted until June 27; the board has announced the date.
्रसिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट के विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक परीक्षार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर छह से 27 जून 2026 तक दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण एक विषय में और कंपार्टमेंट परीक्षा में अधिकतम दो अनुत्तीर्ण विषयों में आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 265.50 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार के अनुसार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी किसी एक विषय में या कृषि वर्ग के विद्यार्थी कृषि भाग-1 या भाग-2 में किसी एक प्रश्नपत्र में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यावसायिक वर्ग के छात्र भी एक प्रश्नपत्र में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का शुल्क 306 रुपये निर्धारित किया गया है। निर्धारित शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा।
विज्ञापन

चालान की मूल प्रति के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि के तीन दिन के भीतर परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य होगा। इसके अलावा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में लिखित, प्रायोगिक तथा प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) से संबंधित विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। परीक्षा कार्यक्रम एवं अन्य विस्तृत जानकारी परिषद द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed