फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Another teacher working on the basis of fake appointment letter arrested

Siddharthnagar News: फर्जी नियुक्ति पत्र के आध्ाार पर नौकरी कर रहा एक और शिक्षक गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Another teacher working on the basis of fake appointment letter arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर नौकरी करने वाले एक और शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भनवापुर की तहरीर पर सितंबर 2024 में त्रिलोकपुर पुलिस ब्लाॅक क्षेत्र में तैनात आठ शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। इनमें से अब तक त्रिलोकपुर पुलिस दो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एक जुलाई 2024 को भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में 36 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इन 36 शिक्षकों के अलावा आठ शिक्षकों ने तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी को फर्जी नियुक्ति पत्र दिखा कर अन्य विद्यालयों में ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा संदेह होने पर इन लोगों की जांच कराई गई तो आठ शिक्षकों के नियुक्ति पत्र फर्जी मिले। इसके बाद तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी बिंद्धेश्वरी प्रसाद मिश्र ने आठ शिक्षकों के खिलाफ त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सात फरवरी 2025 को त्रिलोकपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरनाखुरी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक बलराम त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बाकी शिक्षकों की तलाश में थी कि इसी बीच एक सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे सोहना, बभनी मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलवा दरियाबक्श में तैनात शिक्षक राजेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed