फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Angry lawyers protested

Siddharthnagar News: नाराज अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angry lawyers protested
डुमरियागंज। साथी अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को डुमरियागंज तहसील गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर राजनीतिक दबाव में अधिवक्ता पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को डुमरियागंज बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय, अधिवक्ता रामबहादुर यादव की अगुवाई में सभी अधिवक्ता तहसील गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने तहसील गेट पर लगभग साढ़े नौ बजे से ही ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित व तहसीलदार रवि कुमार यादव पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता कर मामला शांत कराते हुए गेट खुलवाया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश दुबे, आशीष, शिवशंकर चतुर्वेदी, हरिराम, देवेंद्र पाठक, राहुल सिंह, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed